Global Wellbeing Week के अवसर पर स्वच्छता एवं सामाजिक जिम्मेदारी अभियान
आज Hyatt Centric Dehradun द्वारा अपने कर्मचारियों एवं HIM Foundation में इंटर्न कर रहे KIIT Bhubaneswar एवं UPES Dehradun के छात्र-छात्राओं के साथ मिलकर टपकेश्वर मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाया गया।
इस अभियान के अंतर्गत लोगों को स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया तथा नदी एवं आसपास के क्षेत्रों में फैले कूड़े-कचरे को एकत्रित कर साफ-सफाई की गई।
HIM Foundation, Hyatt Centric Dehradun के प्रबंधन एवं समस्त कर्मचारियों का हार्दिक धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करता है, जो अपने व्यावसायिक कार्यों के साथ-साथ सामाजिक जिम्मेदारियों का भी उत्कृष्ट रूप से निर्वहन कर रहे हैं।
इस प्रकार के प्रयास समाज में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक सहभागिता के प्रति सकारात्मक संदेश प्रदान करते हैं।
स्वच्छ मंदिर – स्वच्छ पर्यावरण